Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - आरंभ!!


आरंभ

जब होता है किसी नवजीवन का आरंभ,
उसी के साथ होता है नई  उम्मीदों का प्रारंभ,
उसके भविष्य के नित नए सपने देखे जाते हैं,
उनको पूरा करने के लिए अनगिनत प्रयास किए जाते हैं,

वक्त धीरे धीरे बढ़ता रहता है,
जन्म से मृत्यु के बीच का सफर फिर शुरू होता है,
शुरू होता है, बेतहाशा चुनौतियों का खेल,
जिनसे गुजर कर होता है, सफलताओं से मेल,,

आरंभ अगर हुआ है तो अंत भी अवश्यंभावी है,
निर्माण अगर हुआ है तो सर्वनाश भी तो निश्चित है।।


प्रियंका वर्मा 
6/5/

   20
10 Comments

Priyanka Verma

09-May-2022 05:33 PM

🙏 thank you all, my dear friends

Reply

Reyaan

09-May-2022 05:11 PM

Very nice

Reply

Neelam josi

07-May-2022 06:43 PM

बहुत खूब

Reply